• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Musafir Sagar

Musafir Sagar

नेपाल के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुर धाम, लुम्बिनी, भक्तपुर दरबार, नारायणहिटी दरवार, पोखरा, एवरेस्ट बेस कैंप, मुक्तिनाथ, काठमांडू, चितवन नेशनल पार्क और नगरकोट आदि की संपूर्ण जानकारी हिंदी में।

  • मुख्य पृष्ठ
  • मौसम अपडेट
  • पर्यटन स्थल
  • यात्रा गतिविधियाँ
  • त्यौहार एवं पर्व
  • आपकी यात्रा योजना

विन्ध्यवासिनी मन्दिर पोखरा का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 

March 25, 2023 by Sagar Budha

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares

पोखरा सुन्दर शांत और प्राकृतिक सौंदर्य  से परिपूर्ण स्थान है। जहाँ धार्मिक स्थलों से लेकर प्राकृतिक संरचनाएं इसकी महत्व  बढ़ाते हैं। इन पोखरा के धार्मिक स्थलों में से एक विन्ध्यवासिनी मन्दिर पोखरा में हिन्दुओं का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। आज हम माँ बिन्ध्यबासिनी मंदिर की महत्व एवं यात्रा की जानकारी प्राप्त करेंगें ।

विन्ध्यवासिनी मन्दिर पोखरा

वैसे तो नेपल देश बहुत ही खूबसूरत देश है, यहाँ की कला संस्कृति , बोली,  भाषा  और संस्कृति निराली है। पोखरा भी  अपने आप में एक खूबसूरत नगरी है  , यहाँ स्थित विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थल Pokhara की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं।

Pokhara में प्रतिवर्ष हजारों लाखों की संख्या में देश -विदेश से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहाँ स्थित विभिन्न स्थल जैसे – फेवा ताल , ताल बाराही मंदिर , अन्नपूर्णा हिमालय , और  शांति स्तूप इत्यादि धार्मिक एवं पर्यटन स्थल यहाँ की शोभा बढ़ाते हैं।

आज हम आपको पोखरा की गोद में बसा  Bindabasini temple pokhara Nepal  के बारे में बताएँगे। यह मंदिर पोखरा के मुख्य शहर से कुछ दुरी पर है, इस स्थान का नाम स्थानीय भाषा में बगर कहते हैं। विशेषतः इस मंदिर में श्री माँ विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुगण यहाँ आते हैं।

इसे भी पढ़िए 
  • नेपाल कैसे जाएं ? सुगम और सरल रास्तों की जानकारी।
  • मुक्तिनाथ कैसे जाएँ ? कैसे करें बजट यात्रा ?

विन्ध्यवासिनी मन्दिर पोखरा का इतिहास

Pokhara के इतिहास का साक्षी Bindabasini temple मंदिर को  कब और किसने बनाया अभी तक इसका कोई लिखित प्रमाण नहीं है। कास्केरी राजा सिद्धि नारायण शाह  ने बिक्रमी संबत 1845 में  मंदिर की पूजा-अर्चना के लिए आधिकारक स्वरुप सनद और लाल मोहर एक ब्राह्मण को दिया तब सेअब तक 7 पुरखो तक एक ही ब्राह्मण के परिवार पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। इस मंदिर का वर्तमान स्वरुप बिक्रमी संबत 1845 के समय का है।

कास्की जिले के मध्यभाग में स्थित यह मंदिर 1.37 Hectare में फैला है। इस मंदिर के चारो तरफ कुछ समतल भूमि है। Pokhara Valley से उचाई में स्थित इस मंदिर से चारों तरफ का नजारा देखते ही बनता है।

यहाँ से अन्नपूर्ण हिमालयों की चोटियां क्रमागत प्रथम 8091 मीटर , द्वितीय  7937 मीटर, तृतीय  7555  मीटर, चतुर्थ 7525 मीटर  के आलावा Mardi Himalaya 5771 मीटर,  घान्द्रुक हिमालय शिखर 6441  मीटर , लमजुङ 6983 मीटर  और मचापुछ्रे 6997  मीटर को  नंगी आंखों से देखा जा सकता है।

Bindabasini temple ऊंचाई में होने के कारण कुछ अपांग और चलने में असमर्थ दर्शनार्थी को उनके परिवार के सदस्य अपनी पीठ में  यहाँ लेकर आते हैं।

 Bindabasini temple में दैनिक 500 से लेकर 3000 से भी ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। विशेषतः नवरात्रों, अश्विन शुक्लपक्- चैत्र शुक्लपक्ष और अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहार और पर्वो में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।

नवरात्री में सजा विन्ध्यवासिनी मन्दिर, पोखरा

Bindabasini temple मंदिर गुम्बद शैली में  निर्माण हुवा है।  मंदिर के ऊपर स्वेत अष्टभुजाकार पट्टियां हैं। मंदिर के चोटी में तांबे की छतरी लटकी हुई है। मंदिर के चारों तरफ विक्रमी संवत १८९६ में चढ़ाये गए घंटे हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर पित्तल से निर्मित दो सिंह दोनों और रखे गए हैं जो मंदिर की शोभा को बढ़ाते हैं।

बिन्दाबासिनी मंदिर के आसपास गणेश, सरस्वती, अष्टचिरञ्जीवी, शिव, हनुमान, राधा-कृष्ण और नवग्रह के मंदिर हैं। मंदिर के आस पास विभिन्न हस्तकलाओं से निर्मित वस्तुए मिलती है। इस मंदिर में सुरक्षा कर्मी भी तैनात हैं, जो विभिन्न धार्मिक पर्वो पर आवश्यकता अनुसार बढ़ाये जाते हैं। मंदिर के पास में  ही एक पार्क है जिसकी देखभाल मंदिर समिति के कर्मचारी करते हैं इसके साथ ही वे प्रत्येक व्यक्ति पर निगरानी भी रखते हैं जो यहाँ घूमने के लिए आते हैं।

Bindabasini temple में प्रातः 4 बजे से 6 बजे तक नित्ये पूजा होती है, एवं सांध्यकाल में आरती होती है और इस मंदिर में श्रद्धालुगण प्रातः 4 बजे से शामको 7 बजे तक दर्शन करते हैं।

बिन्दाबासिनी मंदिर में मन्नत मांगने से भक्तों  की हर मनोकामना पूरी होती है ऐसा जन विश्वास है। इसलिए यहाँ अमेरिका , बेलायत , फ़्रांस इत्यादि देशों के आलावा इंडिया से भी बहुत से भक्तगण यहाँ दर्शन करने आते हैं।

आशा करता हूँ कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। अपने दोस्तों के बीच अधिक से अधिक शेयर करें और कमेंट में मुझे अपनी राय जरूर बताएं।

धनवाद !

Share this:

  • Share
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to print (Opens in new window) Print
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Related

Tweet
Share
Share
Pin
0 Shares

Filed Under: गण्डकी प्रदेश, पर्यटन स्थल Tagged With: गण्डकी प्रदेश, पोखरा

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

नये पोस्ट

  • राजस्थान के 20 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी: गर्मी से राहत के आसार May 25, 2025
  • तिलिचो ताल यात्रा गाइड 2025: नेपाल की सबसे ऊंची झील की ट्रेकिंग से जुड़ी हर जानकारी May 18, 2025
  • घोरेपानी पुन हिल कैसे जाएं? यात्रा गाइड 2025 March 30, 2025
  • Happy New Year 2025 January 1, 2025
  • ढोरपाटन: प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब नेपाल का एकमात्र शिकार आरक्षण September 7, 2024

हमसे जुड़ें

  • WhatsApp
  • YouTube

Tags

कर्णाली प्रदेश यात्रा खप्तड राष्ट्रीय उद्यान गण्डकी प्रदेश गोरखपुर से काठमांडू ग्रेटर नेपाल चांगुनारायण मंदिर चितवन नेशनल पार्क जगदुल्ला ताल जनकपुर धाम जाजरकोट जानकी मंदिर झील डोल्पा यात्रा ढोरपाटन यात्रा तिलिचो ताल नगरकोट नेपाल का इतिहास नेपाल पर्यटन अपडेट नेपाल मौसम अपडेट नेपाली त्योहार पशुपतिनाथ पुल पोखरा बागमती प्रदेश मधेश प्रदेश मनकामना मंदिर मिथिला राज्य मुक्तिनाथ यात्रा मुसेखोला झरना मुस्तांग यूनेस्को विश्व धरोहर रारा ताल रुकुम सुदुर पश्चिम प्रदेश सुदूर पश्चिम यात्रा

Footer

लेखक

सागर बुढ़ा
सागर बुढ़ा

मेरा नाम सागर है। मैं नेपाल कर्णाली प्रदेश के जाजरकोट जिला का रहने वाला हूँ। मैं एक मध्यम वर्गीय किसान का बेटा होने के कारण मैंने भी अपने पिता की तरह कृषि कार्य को चुना।

यह मेरी डायरी है इसमें मैं नेपाल यात्रा से सम्बंधित सभी जानकारियाँ शेयर करता हूँ

अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें।

  • Facebook
  • Instagram
  • WhatsApp
  • YouTube

बिषय

नए-नए पोस्ट पढने के लिए ईमेल सब्सक्राइब करें !

अपना ईमेल पता भरकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब कीजिये और पढ़िए नए पोस्ट सबसे पहले!

  • हमारे बारे में
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • नियम एवं शर्तें
  • साईटमैप

Copyright © 2025 · Musafir Sagar