• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
Musafir Sagar

Musafir Sagar

नेपाल के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुर धाम, लुम्बिनी, भक्तपुर दरबार, नारायणहिटी दरवार, पोखरा, एवरेस्ट बेस कैंप, मुक्तिनाथ, काठमांडू, चितवन नेशनल पार्क और नगरकोट आदि की संपूर्ण जानकारी हिंदी में।

  • मुख्य पृष्ठ
  • मौसम अपडेट
  • पर्यटन स्थल
  • यात्रा गतिविधियाँ
  • त्यौहार एवं पर्व
  • आपकी यात्रा योजना

रारा ताल कहाँ स्थित है ? कैसे करें बजट यात्रा?

March 27, 2023 by Sagar Budha

Tweet
Share
Share
Pin12
12 Shares

रारा ताल कहाँ स्थित है ? रारा ताल क्यों प्रसिद्ध है? रारा झील घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है? रारा झील नेपाल कैसे पहुंचे? रहने खाने का सर्च कितना लगता है?

हम में से बहुत से लोग नेपाल के ज्यादातर पर्यटन स्थलों से अनभिज्ञ हैं नेपाल के कुछ ही स्थानों की यात्रा करते जिनको हम जानते हैं। विशेषकर काठमांडू, पोखरा, लुम्बिनी और चितवन। लेकिन दोस्तों नेपाल में कुछ ऐसे भी स्थान हैं जहाँ अगर हम नहीं घूमे तो हमने नेपाल क्या घुमा आइये आज मैं आपको ऐसे ही खूबसूरत एवं नेपाल की सबसे बड़ी रारा झील के बारे में विस्तार से बताता हूं।

रारा ताल की सुंदरता बयां नहीं कर सकता
रारा ताल का सुंदर दृश्य – तस्वीर साभार कर्णाली गैलरी

Table of Contents

Toggle
  • रारा ताल कहाँ स्थित है ?
    • रारा झील क्यों प्रसिद्ध है ?
    • रारा झील का नाम महेन्द्र झील कब पडा ?
    • कैसे जाएँ रारा झील घूमने?
    • स्थल मार्ग से रारा झील कैसे पहुंचे ?
      • 1- नेपालगंज तथा सुर्खेत से
      • 2- काठमांडू से रारा झील
    • हवाई मार्ग से मुगु रारा ताल कैसे जाये?
    • रारा ताल ट्रेक कैसे करें?
    • रारा ताल मुगु घूमने का खर्च कितना आता है?
    • रारा झील घुमने का सबसे अच्छा समय क्या है ?
  • FAQ
    • Q : रारा झील का अगला नाम क्या है?
    • Q : रारा झील घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?
    • Q : रारा झील क्यों प्रसिद्ध है?
    • Q : रारा ताल कुन जिल्लामा पर्छ?

रारा ताल कहाँ स्थित है ?

रारा झील नेपाल के प्रदेश नंबर 6 कर्णाली प्रदेश के मुगु जिले में पड़ती है। जिला मुख्यालय गमगढी से पश्चिम में 3 घंटे की पैदल यात्रा पश्चात रारा ताल पहुंचा जा सकता है। समुन्द्र तल से 3200 मीटर ऊंचाई तथा इस झील की लम्बाई पूरब से पश्चिम की ओर 8 किलोमीटर, चौड़ाई 1.5 किलोमीटर है। रारा झील की गहराई 167 मीटर है। यह झील 11 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है ।

प्रकृति का उपहार रारा ताल  की शोभा बढ़ाते हैं, Rara National Park की हरियाली के साथ ही इस में रहने वाली विभिन्न प्रजाति की पक्षियां, जंगली जानवर जैसे -रतुवा, मृग, चीते और जंगली सूअर आदि तथा विभिन्न औषधीय गुणों वाली जंगली जड़ी बूटियां साथ ही नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी डाँफे।

दिन भर अपना रंग बदलने वाले रारा ताल के चारों ओर मई से सितम्बर तक विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक फूल खिलते हैं। उस समय रारा ताल अद्भुत सुंदरता में परिणित हो जाती है। इसी कारण राजा महेंद्र ने इसे स्वर्ग की अप्सरा कहा था।

रारा झील क्यों प्रसिद्ध है ?

इस झील की एक और विशेषता है विश्व की दुर्लभ हिमालयन मछली (असला ) की प्रजाति प्रजाति पाई जाती है। स्रावच्राछ निर्मल पानी में असला मछली की क्रीडा,चारों ओर हरियाली वातावरण स्वच्छ ,सिस्ने हिमालय और कान्जिरोवा हिमालय का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को लुभाती है । झील से  3 घंटे पैदल पश्चिम में मानमा टॉप जाकर  रारा ताल का मनमोहक दृश्य  तथा  यहाँ से अपिशैपाल हिमालय के श्रृंखलाओं का मनोरम दृश्यावलोकन किया जा सकता है।

पहाड़ियों की ऊंचाई से रारा ताल का दृश्य
पहाड़ियों की ऊंचाई से रारा ताल का दृश्य

रारा झील का नाम महेन्द्र झील कब पडा ?

नेपाल के राजा श्री महेंद्र वीर विक्नेरम शाह जी ने बिक्रमी संवत 2020 (1964)में रारा ताल मुगु का भ्रमण किया था। विक्रमी संवत 2020 चैत्र 13 गते (26 March 1964) को तत्कालीन जिला पंचायत द्वारा इस झील का नाम महेन्द्र ताल रख दिया था , तब से इस झील को महेंद्र ताल के नाम से भी जाना जाता है।

रारा झीलका प्रचार-प्रसार के अभाव के कारण विदेशी पर्यटक बहुत ही कम आते हैं। ज्यादादर नेपाल के आंतरिक पर्यटक ही यहाँ घूमने आते हैं।

रारा क्षेत्र में घास से लदे पहाड़
रारा क्षेत्र में घास से लदे पहाड़

कैसे जाएँ रारा झील घूमने?

Rara Lake nepal घूमने जाने के लिए हम स्थल और हवाई दोनों मार्गो का प्रयोग कर सकते हैं। आज मैं आपको सम्पूर्ण जानकारी देता हूँ। हम अपनी मोटरसाइकिल या Car में भी रारा झील पहुँच सकते हैं। उसके लिए नेपाल में परमिट लेना पड़ता है इसके बारे में मैंने पूरी जानकारी के साथ भारत से नेपाल कैसे जाएँ ? वाली लेख में बताया है उसे आप पढ़ सकते हैं।

Rara Tal  घूमने वाले ज्यादादर लोग अपनी मोटरसाइकिल का ही प्रयोग करते हैं। रारा पहुँचने पर इसके नजिक ही एक चीड़ का जंगल है बस यही पर गाड़ियां पार्क होती है फिर बाकि पैदल ही चलकर पहुंचना पडता है।

Way to chuchemara rara lake
Way to chuchemara rara lake

स्थल मार्ग से रारा झील कैसे पहुंचे ?

1- नेपालगंज तथा सुर्खेत से

वैसे तो सभी बॉर्डर प्रयोग कर रारा झील पहुंचा जा सकता है लेकिन भारतीय पर्यटकों के लिए रुपईडीहा-नेपालगंज Border अच्छा और नजदीक है। नेपालगंज तथा सुर्खेत से रारा ताल जा सकते हैं, इसके लिए नेपालगंज तथा सुर्खेत के वीरेंद्रनगर से गाड़ी बुक कर कर्णाली राजमार्ग से होते हुए जुम्ला जिले के गोरुचौर नामक स्थान पर पहुंचा जा सकता है।कर्णाली राजमार्ग जुम्ला जिले को भी जोड़ती है इसी राजमार्ग के अंतर्गत कालिकोट नग्माघाट मार्ग को छोड़कर नेपाली भाषा के उद्गम स्थल सिंजा घाटी होते हुए गोरुचौर से Rara Lake के किनारे पहुंचा जा सकता है। फिर उसके बाद चार पहिये गाड़ी से रारा झील आसानी से पहुंचा जा सकता है।

रारा ताल
मुर्मा टाप से रारा ताल का दृश्य

2- काठमांडू से रारा झील

काठमांडू से 30-32 घंटे बस में यात्रा करने के पश्चात जुम्ला जिले के जिला मुख्यालय खलंगा पहुंचा जा सकता है। जुमला से Rara Lake जाने वाली बस नहीं मिलती हैं। यहाँ से केवल मुगु जिले के गमगडी जाने वाली बसें ही मिलती हैं, जो सिंजा घाटी होते हुए जाती है।

गमगढ़ी से 4 से 5 घंटे पैदल चलने पर रारा ताल पहुंचा जा सकता है। अगर आप यहाँ से नहीं जाना चाहते हैं और Direct गाडी में Rara Lake जाना चाहते हैं, इसके लिए जुमला के खलंगा से छोटी गाड़ी या जीप बुकिंग कर आसानी से रारा झील पहुँच सकते हैं। 

शीतकालीन रारा ताल का दृश्य
शीतकालीन रारा ताल का दृश्य

हवाई मार्ग से मुगु रारा ताल कैसे जाये?

नेपालगंज राँझा विमानस्थल तथा सुर्खेत के हवाई पट्टी से ताल्चा विमास्थल में नियमित उड़ानें होती रहती है। काठमांडू से Flight में जाने वालों को पहले नेपालगंज राँझा विमानस्थल फिर यहाँ से ताल्चा उड़ान भरनी पड़ती है। Talcha Airport से 2 घंटे पैदल चलने पर rara lake nepal पहुंचा जा सकता है।

Flight रारा ताल घूमने वाले पर्यटकों के लिए सहज यात्रा विकल्प है जो 2 दिन में पूरी हो जाती है। जैसे आज rara tal गए, एक रात वही ठहरे, फिर दूसरे दिन रारा ताल का पूरा एक चक्कर लगाकर उसी दिन शामको Flight में वापस आ सकते है। लेकिन दैलेख, जुम्ला, कालिकोट और मुगु जिले के मनोरम पहाड़ और बुग्यालों का अवलोकन करना तथा स्वर्गीय आनंद प्राप्त करना हो तो हवाई मार्ग उचित नहीं है।

तालचा एअरपोर्ट रारा

रारा ताल ट्रेक कैसे करें?

बहुत से लोग Rara Lake Trek करने भी जाते हैं। rara jhil पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए सबसे सरल और सहज मार्ग Jumla जिले के मुख्यालय खलंगा से है। खलंगा से 3 घंटे की पैदल यात्रा पश्चात डाँफे लेक आता है। डाँफे लेक में पेयजल सुविधा नहीं है, इसलिए बोतल में पानी भरकर अपने साथ लेकर जाना पड़ता है।

डाँफे लेक ऊंचाई में होने के कारण यहाँ से जुमला जिले के बड़े-बड़े बुग्याल दिखाई देते हैं। इन बुग्यालों में भेड़, गाय और बकरियों चरते हुए सुन्दर नजारों से थकान का अनुभव नहीं होता है।

शरद ऋतु में रारा ताल के मार्ग में बर्फ से लदे जंगल
शरद ऋतु में रारा ताल के मार्ग में बर्फ से लदे जंगल

डाँफे लेक से 1 घंटे पैदल यात्रा करने के पश्चात जुमला के खालीचौर बुग्याल में पहुंचा जा सकता है। यहाँ चाय-पानी के लिए दो तीन होटल हैं। और इन होटलों में जड़ी बूटियों की चाय मिलती है, जो यहाँ की विशेषता है। Khalichaur से धीरे-धीरे आगे बढ़ने पर काभ्रा नामक स्थान आता है।

यहाँ पहाड़ियों में बनाये गए पुराने शैली के घर देखने योग्य हैं। यहाँ से 1 घंटे के पैदल यात्रा करने के पश्चात जुमला के चौथा नामक स्थान तथा चौथा से 1 घंटे की पैदल चढ़ाई चढ़ने पर जुमला के भूलभुला पहुंचा जा सकता है। 

Bhulbhula से कुछ ही दुरी पर रारा राष्ट्रीय निकुंज का चेक पोस्ट आता है और आगे जाने पर 2 रास्ते दिखाई देते है। ये दोनों ही रास्ते Rara Lake को जाते है। left रास्ता से ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों को पार कर रारा ताल पहुंचा जा सकता है। लेकिन दूसरा रास्ता उतना सहज नहीं है।

रारा ताल के मार्ग में सुंदरता बिखेरते जंगल
रारा ताल के मार्ग में सुंदरता बिखेरते जंगल

जंगलों को सीधे ढलान में पार कर झयूरी पहुंचा जा सकता है। यहाँ खाना तथा नास्ता के लिए कुछ होटल हैं। Jhyauri से 3 घंटे पैदल चलने पर रारा ताल मुगु के नजदीक एक बुग्याल में पहुंचा जा सकता है।

रारा ताल के चारों तरफ के हरे भरे घास के मैदान, कोणधारी वन, रारा ताल के उत्तर में सफ़ेद हिम श्रृंखलाएं, ऊपर नीला गगन, स्वेत बादल और ठंडी हवाएं आपका स्वागत करते हैं। अब यहाँ से 30 मिनट और पैदल चलने पर एक अलग ही संसार में पहुँच जायेंगे यही है रारा झील! एक दिन में कई बार अपना रंग बदलती है रारा ताल नेपाल .

रारा ताल से नजदीकी मुर्मा गांव का दृश्य
रारा ताल से नजदीकी मुर्मा गांव का दृश्य

रारा ताल मुगु घूमने का खर्च कितना आता है?

भारत के विभिन्न स्थानों से रुपईडीहा पहुँचने का खर्च बता पाना मेरे लिए मुश्क्किल है लेकिन रुपईडीहा से रारा झील तक का ही बता सकता हूँ। रुपईडीहा से नेपालगंज आने का किराया 50 रूपए अगर आपको बस नहीं मिली नेपालगंज में ही रुकना चाहते हो तो एक रात का बढ़िया होटल 2 हजार में मिल जाएगी।

यहाँ से आप flight में जायेंगे तो एक तरफ़ा 4300 नेपाली रूपए लगेंगे। गाड़ी में जायेंगे तो 2 से 3 हजार में जुमला पहुँच जायेंगे, फिर जुमला में एक रात का रहने खाने का 1200 रुपये ]जुमला से रारा ताल पैदल जाने पर रास्ते में खाने सहित विविध खर्चे 3500 रारा ताल में 1 रात रहने और घोड़े की सवारी करने का खर्च 2500 सब मिलाकर 16,000 इंडियन रूपए हो तो रारा ताल घूमने के लिए पर्याप्त है।

किनारे से रारा ताल का दृश्य
किनारे से रारा ताल का दृश्य

रारा झील घुमने का सबसे अच्छा समय क्या है ?

रारा ताल में घूमने का उपर्युक्त समय सितम्बर से अक्टूबर तक तथा अप्रैल से मई तक ही है। दिसंबर से मार्च महीने तक 1 मीटर बर्फ पड़ती है। जिसके कारण यहाँ का तापमान 0 डिग्री से भी नीचे गिर जाती है।झील का पानी भी जम जाता है। May से September महीने में यहाँ विभिन्न प्रकार के फूल खिलते हैं। साथ ही Rara National Park में कस्तूरी मृग, डाँफे, रतुआ झील की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं।

रारा ताल
रारा ताल

FAQ

Q : रारा झील का अगला नाम क्या है?

Ans: महेन्द्र ताल

Q : रारा झील घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

Ans: पहला सीजन मार्च से मई के बीच दूसरा सीजन सितम्बर से नवम्बर के बीच

Q : रारा झील क्यों प्रसिद्ध है?

Ans: नेपाल के स्व. राजा श्री 5 महेन्द्र वीर विक्रम शाह ने रारा ताल का भ्रमण कर स्वर्ग की अप्सरा कहकर कविता भी लिखा था। इतिहास से जुडा झील है।

Q : रारा ताल कुन जिल्लामा पर्छ?

Ans : मुगु

Share this:

  • Share
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to print (Opens in new window) Print
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Related

Tweet
Share
Share
Pin12
12 Shares

Filed Under: पर्यटन स्थल, कर्णाली प्रदेश Tagged With: कर्णाली प्रदेश यात्रा, रारा ताल

Reader Interactions

Comments

  1. suresh says

    September 11, 2024 at 2:40 am

    I am interested in visiting Lara Tal

    Reply
    • Sagar Budha says

      October 10, 2024 at 11:35 am

      ji jarur aaiye welcome hai aapko rara taal me !

      Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

नये पोस्ट

  • राजस्थान के 20 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी: गर्मी से राहत के आसार May 25, 2025
  • तिलिचो ताल यात्रा गाइड 2025: नेपाल की सबसे ऊंची झील की ट्रेकिंग से जुड़ी हर जानकारी May 18, 2025
  • घोरेपानी पुन हिल कैसे जाएं? यात्रा गाइड 2025 March 30, 2025
  • Happy New Year 2025 January 1, 2025
  • ढोरपाटन: प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब नेपाल का एकमात्र शिकार आरक्षण September 7, 2024

हमसे जुड़ें

  • WhatsApp
  • YouTube

Tags

कर्णाली प्रदेश यात्रा खप्तड राष्ट्रीय उद्यान गण्डकी प्रदेश गोरखपुर से काठमांडू ग्रेटर नेपाल चांगुनारायण मंदिर चितवन नेशनल पार्क जगदुल्ला ताल जनकपुर धाम जाजरकोट जानकी मंदिर झील डोल्पा यात्रा ढोरपाटन यात्रा तिलिचो ताल नगरकोट नेपाल का इतिहास नेपाल पर्यटन अपडेट नेपाल मौसम अपडेट नेपाली त्योहार पशुपतिनाथ पुल पोखरा बागमती प्रदेश मधेश प्रदेश मनकामना मंदिर मिथिला राज्य मुक्तिनाथ यात्रा मुसेखोला झरना मुस्तांग यूनेस्को विश्व धरोहर रारा ताल रुकुम सुदुर पश्चिम प्रदेश सुदूर पश्चिम यात्रा

Footer

लेखक

सागर बुढ़ा
सागर बुढ़ा

मेरा नाम सागर है। मैं नेपाल कर्णाली प्रदेश के जाजरकोट जिला का रहने वाला हूँ। मैं एक मध्यम वर्गीय किसान का बेटा होने के कारण मैंने भी अपने पिता की तरह कृषि कार्य को चुना।

यह मेरी डायरी है इसमें मैं नेपाल यात्रा से सम्बंधित सभी जानकारियाँ शेयर करता हूँ

अधिक जानकारी हेतु क्लिक करें।

  • Facebook
  • Instagram
  • WhatsApp
  • YouTube

बिषय

नए-नए पोस्ट पढने के लिए ईमेल सब्सक्राइब करें !

अपना ईमेल पता भरकर इस ब्लॉग को सब्सक्राइब कीजिये और पढ़िए नए पोस्ट सबसे पहले!

  • हमारे बारे में
  • संपर्क
  • गोपनीयता नीति
  • नियम एवं शर्तें
  • साईटमैप

Copyright © 2025 · Musafir Sagar